राजस्थान के सीएम ने ₹1,200 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया शिलान्यास व लोकार्पण
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को ₹887 करोड़ की लागत से मेडिकल कॉलेजों से संबंधित चिकित्सा संस्थानों के 32 कार्यों व 3 नर्सिंग कॉलेजों के भवनों का शिलान्यास किया। उन्होंने ₹379 करोड़ के 36 कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान गहलोत ने ₹7.15 करोड़ की लागत से तैयार 6 मोबाइल कैंसर निदान वैन को भी हरी झंडी दिखाई।