राजस्थान के सीएम भजनलाल ने 7 संभागों से अयोध्या धाम के लिए बस सेवा का किया शुभारंभ
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को 7 संभागों से अयोध्या धाम के लिए बस सेवा का शुभारंभ किया। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की ये बसें जयपुर, भरतपुर, बीकानेर, उदयपुर, जोधपुर, कोटा और अजमेर संभागों के मुख्यालयों से चलेंगी। बस सेवा के लिए ऑनलाइन बुकिंग https://rsrtconline.rajasthan.gov.in/ वेबसाइट से या संभागों के बुकिंग काउंटर से कराई जा सकती है।