राजस्थान के सीएम भजनलाल ने सड़क किनारे दुकान पर चाय पीते हुए लोगों के साथ की बातचीत
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को सांगानेर में सड़क के किनारे एक दुकान पर चाय पीते हुए स्थानीय लोगों के साथ बातचीत की। सीएम ने लोगों के साथ बातचीत की कुछ तस्वीरें 'X' पर शेयर करते हुए लिखा, "एक कप चाय, देवतुल्य जनता की राय।" उन्होंने लिखा, "हमारी सरकार रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों के आर्थिक विकास के लिए संकल्पित है।"