राजस्थान के सीएम गहलोत से पूछा गया 'आपका नाम जादूगर कैसे पड़ा?', उन्होंने दिया जवाब
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक इंटरव्यू में 'आपका नाम जादूगर कैसे पड़ा?' पूछे जाने पर बताया कि उनके पिता जादूगर थे जिसके चलते वह भी कुछ मैजिक ट्रिक्स सीख गए थे। बकौल गहलोत, उनके पिता के राजनीति में आने के बाद वह भी राजनीति में आ गए जिसके बाद लोगों ने उन्हें 'जादूगर' कहना शुरू कर दिया।