राजस्थान के सुधार गृह से भागे 2 नाबालिगों ने की कारोबारी की हत्या, गैंगस्टर से मिला था टास्क
जयपुर (राजस्थान) के बाल सुधार गृह से 12 फरवरी को फरार हुए 22 नाबालिगों में से 2 को मुज़फ्फरनगर (यूपी) से पकड़ा गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों ने एक अन्य शूटर संग मिलकर हरियाणा के रोहतक में एक व्यापारी की हत्या की थी। बकौल रिपोर्ट्स, नाबालिगों को गैंगस्टर रोहित गोदारा से हत्या का टास्क मिला था।