राजस्थान के स्कूल में 8वीं की आंसरशीट जांचती दिखीं बीएड की छात्राएं, डीईओ बोले- होगी जांच

उदयपुर (राजस्थान) के एक सरकारी स्कूल में 8वीं बोर्ड की आंसरशीट की जांच बीएड की छात्राओं द्वारा किए जाने का मामला सामने आया है। एक महिला टीचर द्वारा बनाए गए वीडियो में टोके जाने पर छात्राएं 'हम सिर्फ नंबर जोड़ रहे हैं' कहती दिखीं। वहीं, ज़िला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) चंद्रशेखर जोशी ने मामले की जांच कराने की बात कही है।

Load More