राजस्थान के स्कूल में छात्राओं से पूछा गया हिप्स व कमर का साइज़, पेरेंट्स ने जताई आपत्ति
अजमेर (राजस्थान) स्थित सोफिया स्कूल में पढ़ने वाली 2,500 छात्राओं को हेल्थ ऐंड ऐक्टिविटी कार्ड नाम से एक फॉर्म दिया गया जिसमें उनसे उनकी हिप्स और कमर का साइज़ पूछा गया है। छात्राओं के अभिभावकों ने इसको लेकर आपत्ति जताई है। बकौल स्कूल, यह जानकारी गेम्स और ऐथलेटिक ऐक्टिविटी के लिए मांगी गई और ऐसा पहली बार नहीं हुआ।