राजस्थान के हनुमानगढ़ में कार से टकराने के बाद वाहन के अंदर फंसा ऊंट, वीडियो आया सामने

हनुमानगढ़ (राजस्थान) में शनिवार रात को कार से टकराने के बाद एक ऊंट वाहन के अंदर फंस गया जिसका वीडियो सामने आया है। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई व करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद ऊंट को ग्रामीणों की मदद से निकाल लिया गया। चालक सुरक्षित है व ऊंट को मामूली चोट आई है।

Load More