राजस्थान के हनुमानगढ़ में झड़प में घायल हुआ वीएचपी नेता, कुछ जगह इंटरनेट सेवा पर लगी रोक
हनुमानगढ़ (राजस्थान) के नोहर में बुधवार को दो पक्षों में झड़प में विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) का एक नेता घायल हो गया।
बकौल पुलिस, एक मंदिर के सामने खाली प्लॉट में कुछ लड़कों के बैठने पर दूसरे पक्ष ने एतराज़ जताया था। झड़प के बाद प्रदर्शनों के बीच नोहर, भादरा व रावतसर में इंटरनेट सेवा पर रोक लगाई गई है।