राजस्थान के होटल में मसाज करते समय कर्मचारी ने ऑस्ट्रेलियाई महिला से की छेड़छाड़, पकड़ा गया
राजसमंद (राजस्थान) के एक होटल में मसाज के दौरान स्पा कर्मचारी द्वारा एक ऑस्ट्रेलियाई महिला पर्यटक से छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। राजसमंद पुलिस ने 'X' पर बताया कि विदेशी महिला की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।