राजस्थान के ₹1 लाख के इनामी हिस्ट्रीशीटर मांजू को गुजरात से किया गया गिरफ्तार
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जोधपुर (राजस्थान) के हार्डकोर हिस्ट्रीशीटर कैलाश मांजू को एनआईए की टीम ने गुजरात से गिरफ्तार कर लिया है। मांजू पर ₹1 लाख का इनाम घोषित था और वह भाटेलाई गांव का पूर्व सरपंच रह चुका है। 2019 से फरार मांजू पर गैंगस्टर लाॅरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े होने और अवैध हथियार तस्करी के आरोप हैं।