राजस्थान कैबिनेट में फेरबदल को लेकर पार्टी हाईकमान करेगा फैसलाः अशोक गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि राज्य में कैबिनेट में फेरबदल को लेकर फैसला पार्टी हाईकमान द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान कांग्रेस प्रभारी अजय माकन को इस बारे में पूरी जानकारी है। गहलोत ने आगे कहा, ''हम चाहते हैं कि राज्य में अच्छे से सरकार चलती रहे और लोगों को बढ़िया गवर्नेंस मिले।''