राजस्थान को छोड़कर कल से पूरे देश में खत्म हो जाएगी हीटवेव: आईएमडी
आईएमडी के मुताबिक, पश्चिमी राजस्थान को छोड़कर कल (शुक्रवार) से पूरे देश में हीटवेव खत्म हो जाएगी। आईएमडी की वैज्ञानिक सोमा सेन ने कहा, "पूरे देश से हीटवेव खत्म हो रही है। गुरुवार के लिए केवल पश्चिमी राजस्थान और केरल में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।" बकौल सेन, हीटवेव से ज़्यादा असर पड़ने की उम्मीद नहीं है।