राजस्थान को यमुना नदी का पानी देगा हरियाणा, दोनों प्रदेशों व केंद्र के बीच हुआ त्रिपक्षीय समझौता
हरियाणा की यमुना नदी का पानी अब राजस्थान को मिलेगा और इसको लेकर शनिवार को दिल्ली में दोनों प्रदेशों व केंद्र सरकार के बीच एक त्रिपक्षीय एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। समझौते के मुताबिक, प्रोजेक्ट में चार भूमिगत पाइपलाइन बिछाई जाएंगी जिनमें से तीन पाइपलाइन के ज़रिए यमुना का पानी सीकर, चूरू और झुंझुनू को उपलब्ध कराया जाएगा।