राजस्थान चुनाव के लिए अब तक कितने उम्मीदवारों ने वापस लिया नामांकन और कितनों का हुआ रद्द?
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में 6 नवंबर तक 200 विधानसभा सीटों के लिए कुल 2,365 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र जमा किए थे और बुधवार तक इनमें से 94 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र वापस ले लिए। वहीं, कुल 396 नामांकन पत्र निरस्त किए गए हैं। गौरतलब है कि राजस्थान में नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 9 नवंबर है।