राजस्थान चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी की हार के बाद उनके समर्थक ने की आत्महत्या की कोशिश

राजस्थान विधानसभा चुनाव में कोटा उत्तर सीट से बीजेपी प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल की हार के बाद उनके एक समर्थक व पार्टी कार्यकर्ता ने टॉयलेट क्लीनर पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। 'दैनिक भास्कर' ने पीड़ित के हवाले से लिखा कि जीत दिलवाने के लिए उसने बहुत मेहनत की थी और उससे हार सहन नहीं हुई। समर्थक अस्पताल में भर्ती है।

Load More