राजस्थान पुलिस ने 2 दिन में 6,568 बदमाशों को किया गिरफ्तार, अलग-अलग रेंज के आंकड़े जारी
राजस्थान पुलिस ने प्रदेशभर में बुधवार-गुरुवार को अभियान चलाकर कुल 6,568 बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अजमेर रेंज से 846, कोटा रेंज से 1,126, सीकर रेंज से 256, जोधपुर रेंज से 152, बीकानेर रेंज से 656 व जयपुर रेंज से 704 बदमाशों को गिरफ्तार किया। बकौल राजस्थान पुलिस, गुरुवार को इस कार्रवाई में 8,900 पुलिसकर्मी लगाए गए थे।