राजस्थान पुलिस ने 42 साल से फरार डकैती के वांछित को साधु के भेष में किया गिरफ्तार
राजस्थान की सवाई माधोपुर पुलिस ने डकैती के मामले में 42 साल से फरार चल रहे वांछित को मुरैना (मध्य प्रदेश) से गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, आरोपी ने एक गांव में 'जागा गैंग' के साथ मिलकर 1981 में डकैती डाली थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी को पुलिस ने साधु के भेष में गिरफ्तार किया है।