राजस्थान पुलिस ने आयोजित किया ड्रोन शो, 300 ड्रोन से आसमान में बनाई गईं आकृतियां

राजस्थान पुलिस ने मंगलवार को जयपुर में पहली बार ड्रोन शो का आयोजन करवाया जिसमें 300 से ज़्यादा ड्रोन ने भारत का नक्शा व राष्ट्रीय पक्षी मोर सहित अलग-अलग आकृतियां बनाईं। शो के कार्यक्रम का वीडियो पुलिस ने अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया है। राजस्थान पुलिस द्वारा 17-18 जनवरी को साइबर हैकाथॉन 1.0 का आयोजन किया जा रहा है।

Load More