राजस्थान पुलिस ने गैंगस्टर जघीना की हत्या के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार
राजस्थान पुलिस ने उत्तर प्रदेश एसटीएफ संग मिलकर गैंगस्टर कुलदीप जघीना की हत्या के मामले में एक आरोपी कृष्णा को आगरा (यूपी) से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, कृष्णा पर ₹50,000 का इनाम घोषित था और वह अपनी प्रेमिका से शादी कर आगरा में रह रहा था। जुलाई में भरतपुर में जघीना की गोली मारकर हत्या की गई थी।