राजस्थान पुलिस ने नवरात्र के पहले दिन शेयर किया कन्या भ्रूण हत्या रोकने से जुड़ा पोस्ट

राजस्थान पुलिस ने रविवार को नवरात्र के पहले दिन कन्या भ्रूण हत्या रोकने से जुड़ा एक पोस्ट 'X' पर शेयर किया। पुलिस ने लिखा, "नवरात्र के पहले दिन कहें 'जय शैलपुत्री' और बाकी सभी दिन कहिए 'वेलकम पुत्री'।" पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए लिखा, "कन्या भ्रूण हत्या जैसे अपराधों से दूर रहें और बेटियों का स्वागत करें।"

Load More