राजस्थान पुलिस ने पेपर लीक से जुड़ी कोई भी जानकारी देने के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर
राजस्थान पुलिस ने पेपर लीक से जुड़ी कोई भी जानकारी देने के लिए हेल्पलाइन नंबर (9530429258) जारी किया है।
गौरतलब है, प्रदेश सरकार ने राज्य में पेपर लीक के मामलों की निष्पक्ष जांच के लिए एडीजीपी वीके सिंह के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया है। पुलिस ने कहा, "शिकायत मिलने पर जांच टीम पुख्ता कार्रवाई करेगी।"