राजस्थान पुलिस ने हेलमेट को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए शेयर किया 'गदर-2' का मीम
राजस्थान पुलिस ने लोगों में हेलमेट पहनने को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से फिल्म गदर-2 के 'मैं निकला गड्डी लेके' गाने वाला मीम शेयर कर लिखा है, "हेलमेट तो लगा ले।" पुलिस ने कहा, "कोई भी दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना...ना भूलें।" इस पोस्टर को शेयर कर फिल्म के अभिनेता उत्कर्ष शर्मा ने कहा, "बिल्कुल...हेलमेट पहनकर ही निकलें।"