राजस्थान पुलिस ने लॉटरी स्कैम को लेकर किया लोगों को जागरूक, शेयर किया 'तारक मेहता...' मीम
राजस्थान की जयपुर पुलिस ने लॉटरी से संबंधित साइबर क्राइम को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए अपने 'X' हैंडल पर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का मीम शेयर किया है। पुलिस ने लिखा, "लॉटरी स्कैम में ना फंसें। किसी भी ऐसे मेसेज के लिंक पर क्लिक ना करें।" बकौल पुलिस, साइबर क्राइम की शिकायत हेल्पलाइन नंबर-1930 पर दें।