राजस्थान पुलिस ने शिक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक केस के मास्टरमाइंड भूपेंद्र को किया अरेस्ट
राजस्थान पुलिस ने शिक्षक भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक मामले में मुख्य आरोपी भूपेंद्र सारण को बेंगलुरु (कर्नाटक) एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, इस मामले में भूपेंद्र की गिरफ्तारी पर ₹1 लाख का इनाम घोषित किया गया था। दिसंबर-2022 में भूपेंद्र की प्रेमिका के जयपुर स्थित घर पर छापेमारी कर 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।