राजस्थान बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा का टाइम टेबल किया गया जारी
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 29 फरवरी से 4 अप्रैल तक आयोजित होंगी जबकि 10वीं कक्षा की परीक्षा 7 से 30 मार्च के बीच होंगी। बकौल रिपोर्ट्स, राजस्थान बोर्ड की इन परीक्षाओं में इस साल करीब 20 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे।