राजस्थान बोर्ड की 5वीं की परीक्षा में 'बीएलओ क्या होता है?' सवाल पर छात्र का जवाब हुआ वायरल
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 5वीं कक्षा की परीक्षा में पूछे गए सवाल 'बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) से आप क्या समझते हैं?' पर छात्र द्वारा दिया गया जवाब वायरल हो गया है। छात्र ने अपनी आंसर शीट में लिखा, "बीएलओ एक बीमारी का नाम है।" गौरतलब है, राजस्थान बोर्ड ने हाल ही में 5वीं कक्षा की परीक्षाएं आयोजित की थीं।