राजस्थान में 1 माह में पकड़ी गई ₹115 करोड़ की शराब व ड्रग्स, ₹9.72 करोड़ कैश बरामद
राजस्थान के राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, प्रदेश में 28 अगस्त से 1 अक्टूबर के बीच पुलिस, आबकारी व अन्य विभागों ने कार्रवाई करते हुए ₹9.72 करोड़ कैश और ₹115 करोड़ की शराब व ड्रग्स आदि बरामद किए हैं। बकौल राज्य निर्वाचन आयोग, इनमें ₹64.3 करोड़ के ड्रग्स, ₹14.93 करोड़ की शराब व ₹12.93 करोड़ के अन्य सामान शामिल हैं।