राजस्थान में 100 फीट लंबी सुरंग बनाकर चुराया जा रहा था क्रूड ऑयल, अंदर पंखे व ट्रॉली मिले
रायपुर (राजस्थान) में पाली-जयपुर हाईवे पर एक पेट्रोल पंप के पास से इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) की पाइपलाइन तक 10 फीट गहरी व 100 फीट लंबी सुरंग बनाकर क्रूड ऑयल चुराने का मामला सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपियों ने सुरंग के अंदर पंखे और ट्रॉली की व्यवस्था की हुई थी और पाइप जोड़कर क्रूड ऑयल चुरा रहे थे।