राजस्थान में 11वीं कक्षा की छात्रा को भगा ले गया सरकारी स्कूल का टीचर, किया गया निलंबित
जालोर (राजस्थान) के एक सरकारी स्कूल के शिक्षक को 11वीं कक्षा की छात्रा को भगा ले जाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। नाबालिग छात्रा के परिजन द्वारा रिपोर्ट लिखवाने के बाद पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे में पकड़ लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिक्षा विभाग द्वारा आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है।