राजस्थान में 12वीं की छात्रा ने 'पिस्तौल' लेकर बनाई रील, पकड़े जाने पर कहा- मशहूर होना था
अजमेर (राजस्थान) में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक 18 वर्षीय छात्रा की 'पिस्तौल' लेकर बनाई गई रील सामने आने के बाद शनिवार को पुलिस ने उसे घर से पकड़ लिया। छात्रा ने बताया कि वह मशहूर होना चाहती थी इसलिए उसने एमेज़ॉन से नकली पिस्तौल खरीदकर रील बनाई। कोर्ट ने छात्रा को हिदायत देकर ज़मानत पर छोड़ दिया है।