राजस्थान में 15 दिन की बच्ची को अस्पताल के पालना गृह में छोड़कर फरार हुई महिला
अलवर (राजस्थान) में एक महिला रविवार को मदर्स डे पर अपनी 15 दिन की बच्ची को एक अस्पताल के पालना गृह में छोड़कर फरार हो गई। अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर सोमदत्त गुप्ता ने बताया कि बच्ची का वज़न करीब 880 ग्राम है और उसकी हालत गंभीर है। बकौल गुप्ता, बच्ची को बेहतर इलाज के लिए जयपुर रेफर किया गया है।