राजस्थान में 15 वर्षीय दलित लड़की के साथ किया गया रेप, पीड़िता ने खाया ज़हर
बाड़मेर (राजस्थान) में 15 वर्षीय दलित लड़की के साथ कथित तौर पर रेप किए जाने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना के बाद पीड़िता ने ज़हर खा लिया जिसके बाद परिवार ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने कहा कि मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।