राजस्थान में 15 वर्षीय लड़की ने मृत बच्चे को दिया जन्म, रेप का केस दर्ज
चूरू (राजस्थान) में एक 15 वर्षीय लड़की ने मृत नवजात को जन्म दिया है। लड़की को पेट में दर्द की शिकायत होने पर उसके परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे थे। नाबालिग का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी मां की शिकायत के आधार पर
पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है।