राजस्थान में 15 वर्षीय लड़के का शव कचरे के ढेर में मिला, रस्सी से बंधे हुए थे दोनों हाथ
जयपुर (राजस्थान) में मंगलवार को 15-वर्षीय लड़के का शव कचरे के ढेर में मिला जिसके दोनों हाथ रस्सी से बंधे थे। 'दैनिक भास्कर' ने एसएचओ मदनलाल के हवाले से बताया कि नाबालिग की हत्या दूसरी जगह करके उसका शव यहां फेंका गया और उसके शरीर पर चोट के कई निशान मिले। बकौल मदनलाल, नाबालिग कूड़ा बीनने का काम करता था।