राजस्थान में 150 किलो टमाटर और 350 किलो अदरक मंडी से हुए चोरी, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
जयपुर (राजस्थान) की मुहाना मंडी से टमाटर व अदरक चोरी होने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसमें मुंह पर मास्क लगाए दो चोर नज़र आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ₹56,000 कीमत के 150 किलो टमाटर और 350 किलो अदरक की चोरी हुई है।