राजस्थान में 16 वर्षीय लड़की ने 'रेप' के बाद की खुदकुशी, पानी की टंकी में मिला शव
बाड़मेर (राजस्थान) में गुरुवार को एक 16 वर्षीय लड़की का शव पानी की टंकी में मिला। बकौल रिपोर्ट्स, लड़की का किसी शख्स से संपर्क था जिसने बहला-फुसलाकर उसका रेप किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बदनामी के डर से पीड़िता बुधवार को अपने घर से चली गई थी और फिर टंकी में कूदकर खुदकुशी कर ली।