राजस्थान में 17 वर्षीय छात्र की बारिश के पानी से भरे सीवरेज के गड्ढे में डूबने से हुई मौत
सीकर (राजस्थान) में सीवरेज के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबने से शनिवार को 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, आईआईटी की तैयारी कर रहा छात्र कोचिंग से लौटते वक्त बारिश के पानी से भरे 15 फीट गहरे गड्ढे में गिर गया था। घटना को लेकर आक्रोशित लोगों ने आज (रविवार) सीकर बंद का आह्वान किया है।