राजस्थान में 17 वर्षीय लड़की को सांप ने काटा, ज़िंदा सांप के साथ अस्पताल पहुंचे परिजन
राजस्थान के चूरू में 17-वर्षीय एक लड़की को कोबरा सांप ने काट लिया जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, लड़की के परिजन ज़िंदा सांप को भी डिब्बे में बंद कर अस्पताल ले गए। लड़की के परिजनों ने बताया कि वह घर में साफ-सफाई कर रही थी उसी दौरान सांप ने उसकी उंगली पर काट लिया।