राजस्थान में 19 वर्षीय लड़की से गैंगरेप के बाद चेहरे पर फेंका गया ऐसिड, कुएं में मिला शव
करौली (राजस्थान) में 19 वर्षीय एक लड़की का कथित तौर पर गैंगरेप किया गया और चेहरे पर ऐसिड फेंकने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। लड़की का शव गुरुवार को नादौती थाना क्षेत्र में भीलापाड़ा रोड पर एक कुएं में मिला। पुलिस ने कहा, "मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आगे की जांच जारी है।"