राजस्थान में 199 विधानसभा सीटों पर कुल 70% हुआ मतदान

राजस्थान में 199 विधानसभा सीटों पर शनिवार को कुल 70% मतदान हुआ। निर्वाचन आयोग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, शाम 5 बजे तक पोखरण में सर्वाधिक 81.12% मतदान हुआ जिसके बाद तिजारा में 80.85% वोटिंग हुई। गौरतलब है, राजस्थान में इस बार कुल 1,857 उम्मीदवार मैदान में थे और मतों की गणना 3 दिसंबर (रविवार) को की जाएगी।

Load More