राजस्थान में 2 आईएएस व 50 आरएएस अधिकारियों का हुआ तबादला
राजस्थान सरकार ने 2 आईएएस व 50 आरएएस अधिकारियों का तबादला किया है। आईएएस अधिकारी अभिषेक खन्ना को कोटा विकास प्राधिकरण का आयुक्त और ललित गोयल को नगर विकास न्यास (भीलवाड़ा) का सचिव बनाया गया है। आरएएस अधिकारी दिनेश शर्मा को कार्मिक विभाग (जयपुर) में संयुक्त शासन सचिव और प्रहलाद सहाय नागा को जोधपुर में एडीएम (शहर) बनाया गया है।