राजस्थान में 2 कारों की आमने-सामने की टक्कर में 2 लोगों की हुई मौत, 3 घायल

नागौर (राजस्थान) में शनिवार देर रात दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में 2 लोगों की मौत हो गई और 3 अन्य घायल हो गए। मृतकों की पहचान बजरंग लाल प्रजापत और लक्ष्मण शर्मा के रूप में हुई है। बकौल पुलिस, "दोनों की मौके पर मौत हो गई और तीन अन्य को इलाज के लिए जोधपुर रेफर कर दिया गया।"

Load More