राजस्थान में 2 नाबालिग बहनों का उनके पिता के 2 सहकर्मियों ने किया रेप, दोनों हुईं गर्भवती
पुलिस के अनुसार, अलवर (राजस्थान) में 15 व 13 वर्ष की 2 बहनों का उनके पिता के 2 सहकर्मियों ने कथित तौर पर रेप किया जिसके बाद दोनों गर्भवती हो गईं। उनके पिता एक ईंट भट्ठे पर काम करते हैं। बकौल पुलिस, एफआईआर दर्ज कर लड़कियों की चिकित्सा जांच कराई गई है और 13-वर्षीय पीड़िता ढाई माह की गर्भवती है।