राजस्थान में 2 नाबालिग लड़कों ने 3 वर्षीय चचेरी बहन से किया गैंगरेप, हत्या कर नदी में फेंका शव

धौलपुर (राजस्थान) में 20 मई को 2 नाबालिग लड़कों ने अपनी 3-वर्षीय चचेरी बहन से कथित तौर पर गैंगरेप कर उसकी हत्या कर दी। बकौल पुलिस, आरोपियों ने ईंट से बच्ची के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी और अपने पिताओं की मदद से शव को बांधकर नदी में फेंक दिया। चारों आरोपी हिरासत में लिए गए हैं।

Load More