राजस्थान में 2 पत्नियों के छोड़कर जाने के बाद शख्स ने किया नाबालिग बेटी का रेप, हुआ गिरफ्तार
अलवर (राजस्थान) में एक शख्स को अपनी नाबालिग बेटी का रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता ने बताया कि उसकी मां व सौतेली मां के छोड़ जाने के बाद पिता ने 2 बार उसका रेप किया था। बकौल रिपोर्ट्स, दूसरी बार रेप होने के बाद पीड़िता अपनी मौसी के घर गई और उन्हें इसकी जानकारी दी।