राजस्थान में 2 बच्चों के पिता ने ट्रेन के आगे कूदकर की खुदकुशी, घबराकर संग नहीं कूदी प्रेमिका
पुलिस के अनुसार, बालोतरा (राजस्थान) में गुरुवार रात एक 34 वर्षीय शख्स ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली और साथ खुदकुशी करने गई उसकी प्रेमिका घबराकर दूर हट गई जिससे वह बच गई। 'दैनिक भास्कर' के अनुसार, मृतक शादीशुदा व 2 बच्चों का पिता था और उसका 20 वर्षीय प्रेमिका से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था।