राजस्थान में 2 माह की गर्भवती लड़की ने की गर्भपात की मांग, बोली- 13 की उम्र में कराई गई शादी
बूंदी (राजस्थान) में 2 महीने की गर्भवती 16-वर्षीय लड़की ने बाल कल्याण समिति में आवेदन कर गर्भपात की मांग की है। किशोरी के मुताबिक, उसकी 13 साल की उम्र में जबरन शादी करा दी गई थी और वह पति के रोज़ाना मारपीट करने से परेशान है व उसके साथ नहीं रहना चाहती है। बकौल समिति, मामले में नियमानुसार कार्रवाई होगी।