राजस्थान में 2 साल तक नाबालिग का रेप करने के आरोपी महंत को 8 थानों की पुलिस ने पकड़ा
भीलवाड़ा (राजस्थान) में 8 थानों की पुलिस ने मिलकर एक महंत को एक 17-वर्षीय लड़की का रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बकौल पीड़िता, आरोपी महंत सरजूदास महाराज पिछले 2 साल से उसका रेप कर रहा था। गौरतलब है, इससे पहले पीड़िता की मां पर कथित तौर पर महंत द्वारा एसिड अटैक करवाया गया था।