राजस्थान में कांग्रेस विधायक का भतीजा 2 साल तक महिला का रेप करने के आरोप में हुआ गिरफ्तार
अलवर (राजस्थान) की खेड़ली थाना पुलिस ने एक 43 वर्षीय महिला के रेप के आरोप में कठूमर से कांग्रेस विधायक बाबूलाल बैरवा के भतीजे वीरू बैरवा को गिरफ्तार किया है। महिला ने आरोप लगाया था कि विधायक के पीए का काम देखने वाले वीरू ने जान से मारने की धमकी देकर 2 साल तक उसका रेप किया था।